Trending

जौनपुर में हौसला बुलंद बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु



जौनपुर। जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सुबह की सैर करने निकले शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार की सुबह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव, जो उदपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गले में पड़ी सोने की चेन व हाथ में ब्रेसलेट छीनने की कोशिश की। संतोष कुमार यादव ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके बाएं पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

चैन और ब्रेसलेट छिनने  के प्रयास में अध्यापक के ऊपर हमला विरोध करने पर मारी गोली ग्रामीणों ने दौड़ाया  तो भागे  बदमाश।

संतोष कुमार यादव कंधरापुर थाना लाइन बाजार के ऊपर हुआ है हमला l गोली चलने की सूचना पर पुलिस महक में हड़कंपl बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाइ गयी ।है एडिशनल एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौका पर पहुंच कर जांच किया है किया है घायल संतोष कुमार यादव  45 को सरकारी सरकारी अस्पताल जौनपुर में भर्ती किया गया है l संतोष यादव बक्सा ब्लॉक के उदयपुर प्राथमिक स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!