Jaunpur News : पालिकाध्यक्ष के प्रयास से पीएचसी पर पूर्व की सेवाएं बहाल

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के मछलीशहर रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मेडिको लीगल (डॉक्टरी मुवाईना) सहित कुछ अन्य सेवाएं हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में स्थानान्तरित कर दी गयी थी जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। नगर एवं क्षेत्र के लोगों की इन समस्याओं को नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा पुरजोर तरीके से उठाते हुए जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को पत्र लिखकर मेडिकल मुवाअना सहित अन्य सुविधाए पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पपुर्व की तरह बहाल करने की मांग की गयी थी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर पर मेडिको लीगल सहित पूर्व में स्थानान्तरित की गयी समस्त सुविधाएं वापस शुरू कर दी गयी हैं। उक्त जानकारी चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेश कुमार ने दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि के अथक प्रयास से उक्त सुविधाएं पूर्व की भांति भाल होने पर नगर एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर किया और नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि के प्रति  धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم