Trending

Jaunpur News : बकरी चोरी करने वाला गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए बकरी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बकरी बरामद कर ली तथा विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के गुरैनी गांव में बकरी चोरी की सूचना पीआरवी टीम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जसोपुर निवासी बीर बहादुर यादव पुत्र शर्माजीत यादव को चोरी की गई बकरी के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!