Trending

Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय सरैयां के छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया तिरंगा

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सरैयां के छात्रों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत तिरंगा झंडा वितरित किया। बता दें कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंर्तगत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सरैयां की प्रधानाध्यापिका संगीता राय ने विद्यालय के छात्रों को देश प्रेम के प्रति उत्साहित करते हुए तिरंगा झंडा वितरित किया। प्रधानाध्यापिका ने छात्रों को तिरंगा झंडा वितरण करने के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ झंडा ही नही है यह देश का मस्तक है। इस तिरंगे को अपने घर ले जाकर घर के छतों पर लगाकर शोभा बढ़ाएं। तिरंगे झंडे को पाकर छात्र-छात्राएं प्रसन्न हो गये। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता राय के साथ सहायक अध्यापिका सुनीता त्रिपाठी, ममता पटेल, संगीता, सविता सरोज आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!