Jaunpur News : ​हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के बगल में स्थित इंग्लिश मीडियम प्रथमिक विद्यालय में चौकीपुर धर्मापुर में बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटी—छोटी बच्चियों ने एक—दूसरे के हाथों में मेंहदी लगाई। वहीं बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा दिया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे देश का तिरंगा झंडा हमारी आन—बान—शान हैं। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज जिसे हम तिरंगा झंडा कहते हैं। भारत की स्वतंत्रता एकता और गौरव का प्रतीक है। यह 3 रंगों की क्षैतिज पट्टियों से बना है। केसरिया, सफेद और हरा। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है जिसे अशोक चक्र कहते हैं।
तिरंगे का प्रत्येक रंग एक विशेष अर्थ रखता है। केसरिया रंग साहस और बलिदान, सफेद रंग शांति और सच्चाई और हरा रंग हरियाली और विकास का प्रतीक है। अशोक चक्र में 24 तीलियाँ हैं 24 घंटे जो जीवन की गतिशीलता और निरंतरता को दर्शाती हैं। इस अवसर पर रश्मि वर्मा, अंकिता उपाध्याय, अंशुजा राय, शिखा मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post