Jaunpur News : ​एसएस पब्लिक में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक अलंकरण समारोह

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक सिद्दीकपुर में शनिवार को वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम डायरेक्टर डा. नम्रता सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने मां सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात स्कूल के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को अलंकरण चिन्ह व अलंकरण पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुये कार्यक्रम को कुशलपूर्वक सम्पन्न होने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक, शिक्षिका, छात्र, छात्राएं आदि की उपस्थिति रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم