Trending

Jaunpur News : ​हर घर तिरंगा कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित गांधी स्मारक पी.जी. कालेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह के संरक्षकत्व तथा प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय भावना से प्रेरित अनेक प्रकार की भव्य रंगोली बनाई। इसके उपरांत निरीक्षक मंडल द्वारा रंगोली निरीक्षण किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया। प्रो. पांडेय ने विद्यार्थियों को आपरेशन सिंदूर के बारे में बताया।
कार्यक्रम संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने 'आपरेशन सिंदूर' को याद करते हुए छात्र-छात्राओं से हर घर तिरंगा को हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजिका भूगोल विभागाध्यक्षा नीलम सिंह ने छात्र-छात्राओं को 'हर घर तिरंगा' में शासन निर्देशित सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। इस अवसर पर डॉ अविनाश वर्मा, डाॅ. वंदना त्रिपाठी, डाॅ. अवधेश मिश्रा, डाॅ आलोक सिंह, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ पंकज सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास यादव, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शिवमंगल सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!