Jaunpur News : ​बाढ़ पीड़ित परिवारों में किसान नेता ने वितरित किये खाद्य सामग्री

केराकत, जौनपुर। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से बीरभानपुर गांव के छ परिवार बाढ़ से प्रभावित है। ऐसे में पूर्वांचल किसान संगठन के किसान नेता अजीत सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए स्वयं परिवारों तक जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाई और उनकी समस्या भी सुनी। खाद्य सामग्री पाकर बाढ पीड़ित परिवारों के चेहरे खिल गये।
किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से छ परिवारों का सामान्य जीवन पिछले 5 दिनों से अस्त व्यस्त कर दिया है। इन परिवारों को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार अगर 24 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार की मदद नहीं करता है तो डोभी, केराकत के किसान है जो इनकी मदद करेंगे। मदद की पहल शुरू कर दी गई पीड़ित परिवार को जितनी मदद की जरूरत होगी किया जायेगा।
इस बाबत हल्का लेखपाल प्रिंस कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की सहायता से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था के साथ ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

बाढ़ से प्रभावित परिवारों को खाने—पीने की दी जा रही सामग्री: प्रधान
बाढ़ से प्रभावित लोगों को लेकर जब ग्राम प्रधान विनय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उनको पूरा किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को खाने पीने की सामग्री दी जा रही है, उन सभी को रहने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था की गई है, मगर परिवार वहां रहने के लिए नहीं जा रहा है, इसी स्थिति में किसी को जबरन विद्यालय में नहीं भेजा जा सकता है। कुछ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी। जल्द ही उन लोगों के खाते में राशि भेजी जायेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post