Trending

Jaunpur News : ​सरायख्वाजा पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 ऋषिदेव यादव, व.उ.नि. रितेश द्विवेदी मय हमराह कर्मचारीगण के सहयोग से घरेलू विवाद व पूर्व में लिखाये गये अभियोग को लेकर अभियुक्तों द्वारा आमादा फौजदारी होने पर संज्ञेय अपराध कारित होने की परिकल्पनाओं के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था की रोकथाम हेतु 6 लोगों को अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में पुलिस हिरासत में लेकर चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में देवेश सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी ग्राम गङैला, लक्ष्मीकांत यादव पुत्र मन्ता लाल यादव निवासी खम्हौरा, विजय यादव पुत्र मन्ता लाल यादव निवासी खम्हौरा, साहब लाल पुत्र स्व0 राम पलट यादव, निवासी इटौरी, पवन गौतम पुत्र सुरेश निवासी पोटरिया, रोशन लाल गौतम पुत्र राम दुलार निवासी पोटरिया, रजनीश पुत्र राजकुमार निवासी समसपुर पनियरिया एवं राजा पुत्र नीरज निवासी समसपुर पनियरिया थाना सरायख्वाजा हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!