Jaunpur News : ​विक्रम बनाये गये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कार्यकारी अध्यक्ष

शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नगर के आजमगढ़ मार्ग निवासी विक्रम सिंह एडवोकेट को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रशासन प्रभारी एडवोकेट राजीव झा ने की। राजीव झा द्वारा जारी पत्र में विक्रम जी को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने को कहा गया है और उनसे पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए पूरे उत्साह, समर्पण और निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की है। पत्र में राजीव झा ने कहा कि हमारे नेतृत्वकर्ता शरदचंद्र पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रिया सुले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य है और यह नियुक्ति इस दिशा में कारगर होगी। बता दें कि अधिवक्ता विक्रम ही शाहगंज के मूल निवासी है। वह लंबे समय तक लखनऊ और शाहगंज में पत्रकारिता करते रहे हैं। उसके बाद वह कई राजनीतिक पार्टियों से भी जुड़े रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post