Jaunpur News : व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्रों की उपलब्धता के लिये अग्रसारण केन्द्र निर्धारित

जौनपुर। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के आयोजन में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन-पत्रों की उपलब्धता तथा उन्हें अग्रसारित करने हेतु पंजीकरण, अग्रसारण केन्द्र निर्धारण नीति का निर्धारण किया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने तथा उन्हें अग्रसारित कराये जाने लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें विगत वर्षों की भांति ही वर्तमान शैक्षिक सत्र में भी कक्षा 10 एवं 12 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण ऑनलाइन विधि से कराया जायेगा।
अग्रसारण केन्द्र पर हाईस्कूल के 5 सौ और इण्टरमीडिएट के सात सौ छात्र, छात्रा अग्रसारण किया जायेगा। प्रत्येक पंजीकरण या अग्रसारण केन्द्र द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमा तक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित किये जायेंगे। यदि किसी प्रधानाचार्य या अग्रसारण अधिकारी द्वारा निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र अग्रसारित किया जायेगा तो उसके विरूद्ध प्रशासनिक/विधिक कार्यवाही करने के लिए नियुक्त् प्राधिकारी को सौंपा जायेगा। साथ ही प्रदेश के बाहर से अभ्यर्थी, विदेशी नागरिकों के पंजीकरण की व्यवस्था केवल जनपद मुख्यालय पर ही की गयी है। प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी, विदेशी नागरिकों को व्यक्गित परीक्षार्थियों के रूप में परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने की अनुमति तभी दी जाएगी जब वह
प्रदेश में दो वर्ष निवास करने का प्रमाण-पत्र परीक्षा आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करेगा।
यह नियम अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों तथा कश्मीरी विस्थापितों, प्रवासी कश्मीरियों के सम्बन्ध में लगू नहीं होंगे। विभाग के अनुसार यदि कोई बालक परीक्षार्थी अपना आवेदन पत्र बालिका परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित पंजीकरण केन्द्र से अग्रसारित करायेगा तो उसका आवेदन-पत्र स्वतः निरस्त समझा जायेगा। इसके लिए सम्बन्धित अभ्यर्थी जिम्मेदार होगा। पंजीकरण केन्द्रों के अग्रसारण अधिकारियों का दायित्व होगा कि वह व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के रूप में आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों से यह अनुबन्ध पत्र ले लेने के बाद ही उनके आवेदन पत्र अग्रसारित करें। छात्र, छात्रा अन्य किसी भी विद्यालय या पंजीकरण केन्द्र से सम्बन्धित परीक्षा के लिए संस्थागत या व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन पत्र नहीं भरा है। साथ ही निर्धारित प्रारूप पर परीक्षार्थियों की सूचना उपलब्ध करायी जाय।
अग्रसारण केन्द्रों द्वारा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेख अंकपत्र को सम्बन्धित बोर्ड के वेबसाइट से मिलान करने के बाद ही अग्रसारित किया जायेगा, अन्यथा सारी जिम्मेदारी अग्रसारण अधिकारी की होगी। अग्रसारण अधिकारी, प्रधानाचार्य द्वारा अर्ह ऑनलाइन आवेदन पत्र को अधोहस्ताक्षरी के कराये गये अभिलेख अंक पत्र को सम्बन्धित बोर्ड के वेबसाइट पर समयानुसार जमा कराकर सूची सहित प्राप्ति रसीद ली जायेगी और उसको 6 वर्षों तक सुरक्षित रखा जायेगा।

सम्बन्धित अग्रसारण अधिकारी, प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि 29 जुलाई 2025 के साथ संलग्न शासनदेश में दिये गये निर्देशों के अनुसार वर्ष 2026 की हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के आयोजन के लिए पंजीकरण, अग्रसारण आवेदनों को शासन, विभाग की व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी विपरीत स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व अग्रसारण अधिकारी, प्रधानाचार्य का होगा।
राकेश कुमार डीआईओएस।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم