Jaunpur News : ​मृतकों के परिजनों को एक सप्ताह बाद भी मुवावजा न देने पर सपाई नाराज

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के उत्तरगावां गांव में बीते 26 जुलाई को खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली विभाग के 11 हजार का हाईटेंशन तार टूटने की वजह से बनवासी समाज की वृद्ध मां और उसके बेटे की दर्दनाक मौत होने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परिजनों को अभी तक बिजली विभाग व जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का मुआवजा व आर्थिक सहायता न देने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।
शनिवार को दोपहर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी कई सपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरगावा गांव में 11 हजार का हाई टेंशन तार गिरने से करंट की चपेट में आने से वृद्ध बसमती देवी और बेटे लोदी की मौत से दुखी उनके परिजनों से शनिवार को दोपहर में मुलाकात करने पहुंचे। सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव व सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने मृतक की पत्नी अनीता एवं भाई बाबू लाल से जानकारी लिया कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक आर्थिक सहायता राशि बिजली विभाग द्वारा नही दिया गया है। इस पर सपा नेताओं ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों एवं जनपद के जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए इस गरीब परिवार को विभाग द्वार मुवावजा जल्द देने की मांग करते हुए जिले पर प्रदर्शन करने की चेतावनी और रणनीति बनाई।
इस दौरान सपा नेता अजय पटनायक, गौरव यादव, पिंकू यादव, रोहित यादव, पंकज राय, तिलकधारी आदि मौजूद रहे। बता दें कि उत्तरगावा गांव में 11 हजार के तार गिरने से खेत मे काम कर रहे मां बेटे की मौत से गमजदा परिजनों से एक सप्ताह बाद भी बिजली विभाग द्वारा आर्थिक सहायता राशि न देने के संदर्भ में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मृतकों के परिजन से मुलाकात किया और आश्वासन दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم