Jaunpur News : ​विद्युत की चपेट में आने से युवक झुलसा

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र ऊंचगांव के पास खेत में सिंचाई के लिए गया युवक बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। जानकारी के अनुसार सरपतहां गांव निवासी गुड्डू पुत्र जलील धान की सिंचाई के लिए उक्त गांव स्थित खेत पर गया था जहां वह खम्भे के पास जाकर बिजली में आयी खराबी सही कल रहा था तभी विद्युत की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पहले युवक प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ सतीश सिंह ने बताया कि युवक अनाधिकृत रूप से लाइन बना रहा था। उसका विभाग से कोई सम्बन्ध नहीं है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post