सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बांधगांव में रास्ते में पानी बहने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। बताया जाता है कि दो पक्षों में पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद के दौरान हुई मारपीट में जयचन्द और उसकी पत्नी राधना तथा मां शकुन्तला घायल हो गयी। सभी घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। पीड़ित की तहरीर पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Jaunpur News : मारपीट में महिला समेत तीन घायल
August 03, 2025
