खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने रविवार को मिली सूचना पर चोरी के समान के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि संभुलपुर ग्राम में मो. अहमद के घर दो अगस्त की रात चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए आरोपित मोहम्मद शाहनवाज़ निवासी सुम्बुलपुर को चोरी के समान सिलाई मशीन, जेवर आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। सम्बन्धित धाराओं में कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Jaunpur News : चोरी के सामान के साथ चोर धराया
August 03, 2025
