Trending

Jaunpur News : ​मेडिकल कालेज की शिखा एवं रिया ने लहराया परचम

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के नेतृत्व में कालेज की एम०बी०बी०एस० छात्राओं का ICMR STS 2025 के शोध में चयन हुआ। प्रधानाचार्य प्रो० डा० रुचिरा सेठी ने कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, प्रोजेक्टगाइड एवं छात्राओं को बधाई दी। तपश्चात कहा कि "मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमारे महाविद्यालय की छात्राएँ शिखा सिंह एवं रिया तिवारी का चयन भारतीय अनुसंधान परिषद (ICMR) के शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (STS) प्रोजेक्ट-2025 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल इन दोनों छात्राओं के परिश्रम तथा अनुसंधान में गहरी रूचि एवं निरंतर लगन का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान की गुणवत्ता और शोध संस्कृति का भी परिचायक है। आईसीएमआर-एसटीएस जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी मंच पर चयनित होना अत्यंत गौरव की बात है। इससे हमारे विद्यार्थियों को शोध पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन, डाटा विश्लेषण और चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शिखा और रिया को इस सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि यह असवसर उन्हें एक उत्कृष्ट शोधकर्ता एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। साथ में संपूर्ण विभाग की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कालेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।"
इस अवसर पर डा० मुदित चौहान विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डीन एकेडमिक प्रो० डा० तबस्सुम यासमिन, उप प्रधनाचार्य प्रो० डा० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक प्रो० डा० ए०ए० जाफरी, चिकित्सा अधीक्षक डा० विनोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक डा० ले०क० सी०बी०एस० पटेल, डा० तुमुल नन्दन, डा० अनिल, डा० तम्मा राजा राव सहित समस्त विभागों के अध्यक्ष, सकांय सदस्य सहित  अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!