Trending

Jaunpur News : ​​छंगापुर गांव में पूजन पश्चात कुएं का हुआ भव्य जीर्णोद्धार

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के छंगापुर (लेदुका) गांव में पूर्वजों के विशेष प्रेरणा एवं आशीर्वचनों से पूर्वजों द्वारा निर्मित कूप का जीर्णोद्धार विधि विधान से कराया गया। मुख्य यजमान पूर्व प्रधानाचार्य देवेन्द्र नारायण मिश्र, डॉ. ध्रुव नारायण मिश्र एवं एटा में तैनात मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र द्वारा कुएं के समीप मन्दिर पर प्रकांड ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन से नवचण्डी पाठ, रुद्राभिषेक एवं सुंदर कांड का पाठ किया गया। आरती पश्चात शनिवार शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण ने बताया कि पूर्वजों द्वारा वर्ष 1931के निर्मित कुएं का जीर्णोद्धार इस लिए भी आवश्यक है, ताकि आने वाली नई पीढ़ी इसे देख सके एवं लोगों के लिए नजीर बन सकें। आज खूबसूरत टाइल्स लगे। इसी कुएं से पूरे बस्ती के लोग जल ग्रहण किया करतें थे। सीडीओ ने ग्रामीणों के अलावा भंडारे में आये लोगों को फलदार आम के वृक्ष प्रदान कर पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ दिलायी। इस दौरान एक वृक्ष मां के नाम का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र नारायण, ज्ञानेन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, पण्डित बागीश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!