शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के शाहपंजा निवासी पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह 80 वर्ष का गुरुवार की सांयकाल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शांति सिंह नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त कर्मचारी मैन बहादुर सिंह की धर्मपत्नी थीं। निधन की खबर पाते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिकारी और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को जौनपुर जिला मुख्यालय स्थित रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पत्रकार दीपक सिंह ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इधर पत्रकारों ने नगर में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
Jaunpur News : पत्रकार दीपक की माता का हुआ निधन, जताया शोक
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق