Trending

Jaunpur News : ​डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

टीम संचार सेतु

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसण्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता गौतम से दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा0 रमेश चंद्र, दिनेश सरोज, डा0 श्वेता यादव ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जिलाधिकारी ने मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये मरीजों से पूछा कि डाक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं? इस पर मरीजों ने सकारात्मक उत्तर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एण्टीवेनम और एण्टीरैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली जिस पर बताया गया कि एंटीवेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील न होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुये बी फार्मा के प्रशिक्षुओं से वार्ता किया। साथ ही उन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दिया। उन्होंने लैब टेक्नीशियन विक्रम से जांचों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये लेबर रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूछा कि महीने में कुल कितनी डिलीवरी होती है जिस पर डा0 रमेश ने बताया कि लगभग 50 डिलीवरी की जाती है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाय। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!