Trending

Jaunpur News : ​शाकाहार अपनाओ, सदाचार को जीवन बनाओ: पंकज महाराज

टीम संचार सेतु

जौनपुर। आध्यात्मिक चेतना, नैतिक जीवन और मानव कल्याण का संदेश लेकर चल रही प्रसिद्ध संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की परंपरा की 122 दिवसीय धर्म यात्रा शनिवार को अपने 11वें पड़ाव बक्शा विकास खण्ड के श्याम बिहारी सिंह इण्टर कालेज सराय त्रिलोकी उमरी पहुँची। सत्संग मंच पर जैसे ही बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज पहुँचे जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने नारा लगाकर उनका स्वागत किया। प्रेम बढ़ाओ, खिलकत को खुशहाल बनाओ। हाथ जोड़कर विनय हमारी हो जाएं सब शाकाहारी।
संत पंकज जी महाराज ने कहा कि यह तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया। अब याको बिरथा मत खोओ। चेतो छिन-छिन भक्ति कमाओ। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यह दुर्लभ मानव जन्म केवल खाने, कमाने और भौतिक वस्तुओं के संग्रह के लिए नहीं है। इसे प्रभु भजन, सत्संग, सेवा और साधना में लगाकर सार्थक बनाएं। यदि सच्चे गुरु की प्राप्ति हो जाए तो वह साधना का मार्ग दिखाकर आत्मिक विकास में मदद करते हैं। समझाया कि जब व्यक्ति शाकाहारी और सदाचारी जीवन अपनाता है, तब उसका अंतःकरण शुद्ध होता है और वह दिव्य अनुभूतियों की ओर बढ़ता है। दिव्य दृष्टि खुल जाएगी, अनहद वाणी सुनने लगेगा और जीवन में स्थिरता आ जायेगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!