Trending

Jaunpur News : ​बाढ़ पीड़ितों के लिये सचिवालय में किये गये हैं प्रबन्ध: हुसैन अहमद

टीम संचार सेतु

चन्दवक, जौनपुर। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती गांवों के निचले हिस्से में घुसे बाढ़ के पानी के कारण प्रभावित लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा मवेशियों के लिए चारे की समस्या हो गई है।मंगलवार को नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने कानूनगो अजीत पांडेय सहित अन्य राजस्वकर्मियों के साथ बरमलपुर गांव के बाधित हो चुके संपर्क मार्ग व चंदवक घाट के डूबे घरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने प्रधानप्रतिनिधि चंद्रिका यादव को उन प्रभावित घरों पर विशेष नजर रखने को कहा जिन घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है। साथ ही बाढ़ प्रभावितों को जरूरत पड़ने पर ग्राम सचिवालय में रहने, खाने की व्यवस्था करने को कहा गया। बढ़ रहे जलस्तर के कारण तटवर्ती गांवों हरिहरपुर, बरमलपुर, चौबेपुर, सारेपुर, बलरामपुर, नरकटा, पड़रछा, बरहपुर में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गोमती नदी के तटवर्ती प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चंदवक के ग्राम सचिवालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रबंध किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!