Jaunpur News : ​राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण/जनसुनवाई किया। इस मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जहां पंजीकरण काउन्टर, 102 एम्बुलेन्स काउन्टर, ओ0पी0डी0 अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलाजी कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित लोगों से प्राप्त हो रही सेवाओं और उनकी गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की गयी पर गुणवत्ता में कमी का मामला प्रकाश में नहीं आया। उपलब्ध सेवाएं संतोषजनक ढंग से आम लोगो को दी जा रही हैं।
तत्पश्चात जिला चिकित्सालय के ओ0पी0डी0 एक्सरे कक्ष एवं पैथोलॉजी का निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित लोगों से वार्ता किया। इसके पश्चात एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी के लिए एंटी रेबीज कक्ष में जाकर जानकारी लिया जहां पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज के वायल पाये गये।
इसके उपरांत होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुये होम्योपैथिक डॉक्टर को निर्देशित किया कि आने वाले मरीजों को पर्याप्त समय देकर उनकी परेशानियों को समझा जाय और उन्हें दवा उपलब्ध करायी जाय। निरीक्षण भवन लाइन बाजार में महिला जनसुनवाई की गयी जिसमें 9 प्रकरण जनसुनवाई में आये सभी प्रकरणों में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या सदस्य आयोग को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पन्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, खण्ड शिक्षाधिकारी नीरज श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मापुर की बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बालिकाओं को 198 चाइल्डलाइन व 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देने के साथ ही बाल विवाह के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। अन्त में जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण करते हुये महिलाओं से उपलब्ध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी। इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया जहां मौके पर साफ-सफाई से खाना बनता हुआ पाया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post