Trending

Jaunpur News : ​व्यापारियों का शोषण करने वाले किसी भी अधिकारी को छोड़ा नहीं जायेगा: गिरीश चन्द्र यादव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने व्यापारियों की बातों को सुनने के बाद कहा कि किसी व्यापारी को अगर कोई अधिकारी परेशान कर रहा है तो वह मुझे व्यक्तिगत रूप से बताएं उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और उस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। यही सोच मुख्यमंत्री जी का भी है कि व्यापारियों को किसी भी रूप में प्रताड़ित नहीं किया जाय।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं का निवारण के लिए व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहेगा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल निरंतर लड़ता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने हर समस्याओं के निवारण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम गोकुल घाट पुरानी बाजार में हुआ जहां प्रारंभ में संयोजक शिवम बरनवाल ने ईश-वंदना का पाठ किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने झंडारोहण किया।
कार्यक्रम में व्यापार मण्डल का निरन्तर विशेष सहयोग करने वाले विमल भोजवाल, संतोष साहू, संजय केडिया, जगदीश चंद्र मौर्य, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, राकेश जायसवाल, मनमोहन सिंह, मनोज साहू, शिवम बरनवाल एवं यशवन्त साहू को नगर अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया।
इस अवसर पर तमाम व्यापारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। अतिथियों का आभार नगर महामंत्री उत्तरी मनोज साहू व मुन्ना लाल अग्रहरि ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!