Trending

Jaunpur News : ​ संगठन को समर्पित आवाज राजबली यादव के निधन पर शोकसभा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व जिला मन्त्री एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद उपाध्यक्ष राजबली यादव की अस्वस्थता के चलते 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां अध्यक्ष सीबी सिंह ने कर्मचारी एवं पेंशनर्स हितों के लिये राजबली यादव के संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिह ने संगठन कार्य के लिये स्व. यादव को अपना राजनीतिक गुरू बताते हुये उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा में ओंकार नाथ मिश्र, अशोक मौर्य, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, इं. जेडी सिंह, अमर बहादुर यादव, अखिलेश यादव, तेग बहादुर यादव, मिठाई लाल, अशोक कुमार, हरेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, केपी सोनकर, ओम प्रकाश सिंह, दशरथ राम, मुकुन्द लाल उपाध्याय, तेपेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!