Jaunpur News : ​सेवानिवृत सहायक लेखाकार को दी गयी विदाई

जौनपुर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में सेवानिवृत हुए सहायक लेखाकार राज नारायण यादव का विदाई समारोह हुआ। ट्रिब्यूनल के जज मनोज अग्रवाल ने उनके उत्तम कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें अधिकरण का फाऊंडेशन स्टोन बताया। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्रम, गीता, रुद्राक्ष माला भेंट किया। 2020 में ट्रिब्यूनल के गठन से अब तक वह सहायक लेखाकार रहे। अधिवक्ताओं ने उनके उत्तम कार्यकाल की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि वह अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, ऊर्जावान एवं किसी के साथ भेदभाव न करने वाले कर्मचारी रहे। उन्हें मील का पत्थर बताया। विदाई समारोह का संचालन अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने किया। नए सहायक लेखाकार के रूप में दीवानी न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी हौसला प्रसाद तिवारी की नियुक्ति हुई। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिन्हा, सुभाष मिश्रा, शंभूनाथ सिंह, बृजेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, राना प्रताप सिंह, निलेश निषाद, अवधेश यादव, शैलेश यादव, संतोष सोनकर, अरविंद अग्रहरि, अंकित सिंह, सुरेंद्र पांडेय, शोभनाथ यादव, निलेश यादव, राहुल तिवारी, राजेन्द्र, बृजेंद्र, सुधीर राय, सद्दाम, अरसलान, दीपक, अमितेश आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post