Trending

Jaunpur News : ​डा. अमरनाथ पाण्डेय बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

जौनपुर। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव सत्र 2025-27 नयागंज कानपुर में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यकारिणी बैठक के पश्चात प्रदेश चुनाव सत्र 2025-27 के लिए कैबिनेट पदाधिकारी का चुनाव भी सर्वसम्मति से केंद्र द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी जौनपुर के डा. बृजेश सिंह की देख—रेख में संपन्न हुआ। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये। चुनाव में उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा इस बार भी डॉ अमरनाथ पांडेय को पुनः कार्यकारिणी में जगह मिली।
डॉ पाण्डेय को 2025-27 के लिए निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही जौनपुर के डॉ आशीष पांडेय को संयुक्त सचिव का पद मिला। यह जानकारी होने पर जौनपुर के चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं दूसरी ओर यह जौनपुर के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इसी क्रम में प्रदेश शाखा को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कानपुर के डा. दिवाकर तिवारी, प्रयागराज के डा. विकास मिश्रा महासचिव तथा फूलपुर के डा. विनोद यादव का कोषाध्यक्ष के लिये चयन हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!