Trending

Jaunpur News : ​नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलवार की दोपहर बहाउद्दीनपुर गांव के पास जाने वाली नहर में एक व्यक्ति भतीजे को बचाने के चक्कर में खुद नहर में डूब गया और लापता हो गया था जिसका शव बुधवार की सुबह भकुरा गांव में नहर में उतराया तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर परिजन व गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार बहाऊदीनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय संतोष यादव नहर शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास ही पशुपालन से दूध का कारोबार करता था। वह पुल से न जाकर सीधे नहर पार करने के लिए भतीजे 7 वर्षीय भतीजे आर्यन को कंधे पर बैठकर घर की तरफ पार करने लगा था। जैसे वह नहर के किनारे पहुंचा, उसका पैर फिसल गया था। इस दौरान वह बच्चे को उठाकर नहर के किनारे पर फेंक दिया और खुद संतुलन खो बैठा और नहर में डूब गया।
मामले की सूचना पर गांव वालों परिजन भी मौके पर पहुंच गये लेकिन डूबे संतोष का कुछ अता पता नहीं था। बुधवार की सुबह भकुरा नहर के पास सन्तोष का शव उतराया तैरता मिला। उसे गांव की महिलाएं देखी और मामले की सूचना पुलिस को दीं। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!