Trending

Jaunpur News : ​7 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क पर दो गांजा तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार को सूचना मिली कि दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गाजा लेकर जफराबाद स्टेशन से जौनपुर मुख्यालय की तरफ जा रहे है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार, चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह, विपुल राय, तेज बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह यादव, वीरेंद्र चौहान के साथ मौके पर पहुँच गये। उसी समय दो व्यक्ति दो प्लास्टिक की बोरी के साथ आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। दोनों के पास मिली बोरियों में 7 किलो गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये दोनों गांजा तस्कर बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी अंजय यादव पुत्र लल्लन यादव तथा लक्ष्मीपुर गांव निवासी धनंजय यादव पुत्र दीनानाथ यादव हैं। पुलिस इनकी तलाश में काफी दिनों से लगी हुई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!