जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 7वां शपथ ग्रहण समारोह भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पणधर दुबे, उप मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी एवं उमेश चंद्र कक्कड़, मुख्य वक्ता एवं गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सचिव मनोज खत्री, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ला एवं डिस्ट्रिक्ट पीआरओ भानु वाधवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लियो वर्णिका आनंद की मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात नीतू गुप्ता ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सचिव अजीत सोनकर ने वर्ष भर की गतिविधियों और समाजसेवी कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उद्घाटनकर्ता डॉ. क्षितिज शर्मा ने अपने उद्बोधन में लायनिज़्म के उद्देश्यों और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। उप मंडलाध्यक्ष उमेश चंद्र कक्कड़ ने नए सदस्य रजनी साहू, संजय गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय दुबे, रत्नेश शर्मा और डॉ. योगेन्द्र सिंह को क्लब की शपथ दिलाई।इसके बाद उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उदय चांदनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शशांक सिंह, दिलीप सिंह, जयकृष्णा साहू जैकी, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह और नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। इस टीम में शामिल हैं— एडमिनिस्ट्रेटर विष्णु सहाय, आईपीपी प्रदीप सिंह, कौशल त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, सचिव अजीत सोनकर, चंद्रशेखर गुप्ता उपसचिव, कोषाध्यक्ष सुनील कनौजिया, डॉ चंदननाथ उप कोषाध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव पीआरओ, डॉ प्रिया सिंह वूमेन कोऑर्डिनेटर, सर्वेश जायसवाल मेंबरशिप चेयरपर्सन, संजय जयसवाल मेंबरशिप चेयरपर्सन, हाफिज शाह सर्विस चेयरपर्सन, देवानंद, दीपक साहू आईटी चेयरपर्सन, विनय बारोटिया, अभिषेक गुप्ता मार्केटिंग चेयरपर्सन, देवेंद्र सिंह, संजय बैंकर ह्यूमैनिटेरियन चेयरपर्सन, डॉ प्रशांत, रामकृपाल डायबिटिक चेयरपर्सन, डॉ दिनेश, नीरज सिंह विजन चेयरपर्सन, सुनील जायसवाल टेमर, अंजनी प्रजापति टेल ट्विस्टर, जगन्नाथ चेयरपर्सन, सौरभ चौधरी हंगर चेयरपर्सन, आशीष चौरसिया ब्लड डोनेशन, चेयरपर्सन मनीष मौर्य, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन, विशाल बरनवाल यूथ चेयरपर्सन, डॉ विकास चाइल्डहुड कैंसर चेयरपर्सन, राजीव गुप्ता परमानेंट प्रोजेक्ट मैनेजर, वैभव श्रीवास्तव एनवायरमेंट चेयरपर्सन, हसन अब्बास, राम अचल मौर्य ट्रेनिंग चेयरपर्सन, सतीश चंद्र, मनीष गुप्ता टीवी चेयरपर्सन, नीरज श्रीवास्तव सेफ्टी ऑफिसर को शपथ दिलाई। ढोल-नगाड़ों के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल सिंह को मंच पर सम्मानपूर्वक लाया गया जिन्होंने वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण किया। नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पणधर दुबे ने कहा कि "शहर की विभिन्न संस्थाओं ने जिस विश्वास के साथ आप पर भरोसा जताया है, वह समाजसेवा के प्रति आपकी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। लायंस क्लब क्षितिज ने मंडल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। दिव्यांग जन सहायता हेतु आयोजित बिजनेस एक्सपो मेला इसकी प्रमुख उपलब्धि है जिसकी गूंज मंडल ही नहीं, बलिक मल्टीपल स्तर पर भी सुनाई देती है।" कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह एवं हाफिज शाह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, श्रीनाथ यादव, ब्रह्मेश शुक्ला, मोती लाल यादव, अमित सिंह, राजेश सिंह, अनुज सिंह, सतीश पाठक, संजीव यादव, आनंद अग्रहरि, रिंकू यादव, संजय जांडवानी, अरशद कुरैशी, दीपक जवा, नीतीश सिंह, सैयद मो. मुस्तफा, मनीष गुप्ता, मनीष अग्रहरि, रजनीकांत द्विवेदी, आराधना सिंह, नीतू सिंह, यवनिका सिंह, चेतना साहू, सीमा सहाय, किरण सेठ, शिल्की श्रीवास्तव, सरिता मिंगलानी, सुषमा सोनकर, निशा कनोजिया, पूनम जायसवाल, ज्योति जयसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment