उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार के दिन हुई हल्की बारिश ने पहली बार तीन लोगों की जान ली है. सालों से खराब गड्ढे भरी सड़क पर हल्की बारिश से कमर तक पानी भर गया. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला बच्चों को स्कूल से लेकर घर यानी मछलीशहर पड़ाव की तरफ जा रही थी उसी दौरान बारिश शुरू हो गई तो वो तीनों एक जगह रुक गए. जब बारिश रुकी और वो घर की तरफ फिर से बढ़े तो अधिक पानी और तेज़ बहाव के कारण उन्हें नाला नहीं दिखा जिससे वो बहाव के साथ नाले में बह गए. तीनों को बहता देखकर एक ऑटो ड्राइवर उन्हें बचाने गया. लेकिन जैसे ही ऑटो ड्राइवर खंभे के सहारे उन्हें खींचने की कोशिश करता है वैसे ही वो खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाता है जिससे उसकी भी दर्दनाक मौत हो जाती है. करंट चिपकाने के कारण ऑटो ड्राइवर की लाश तो वही मिली लेकिन महिला और दोनों स्कूली बच्चों की लाश नहीं मिली है. उन्हें ढूंढा जा रहा है. दोनों तरफ से सड़क को बंद करवा दिया गया है. फिलहाल अभी रात के 10 बज रहे लेकिन लाश नहीं मिली है. लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है साथ ही साथ सवाल ये उठता है कि बारिश में बिजली को बंद कर देना चाहिए तो हर बार बिजली विभाग लाइट क्यों ऑन रखता है. दूसरी लापरवाही सालों से खराब सड़क को ही देख लीजिए. जौनपुर की पूनम पांडे कहती हैं कि खबरों को दबाया जा रहा है इसमें तीन लापरवाही है. एक ट्रैफिक पुलिस दूसरा बिजली विभाग और तीसरा रोड विनाशको की लापरवाही है।
जौनपुर में करंट व बारिश के पानी में बहाव से 4 के मारने की आशंका। Sanchar Setu
byटीम संचार सेतु
-
0


إرسال تعليق