Trending

Jaunpur News : ​भगवान दक्ष प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती, जुटे तमाम लोग

टीम संचार सेतु

15 सितम्बर को रत्नप्पा कुम्भार की जयंती मनाने का लिया गया निर्णय
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति की जयन्ती मनायी गयी जहां जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति का नाम लिये बिना हिन्दू धर्म की पूजा सम्पन्न नहीं होती। वहीं यह भी बताया कि रत्नप्पा कुम्भार की जयन्ती आगामी 15 सितम्बर को इस बार धूमधाम से मनायी जायेगी जो नगर के हिन्दी भवन में होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति एवं संचालन उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष बसन्त प्रजापति, विधि सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट, संगठन मन्त्री संजय प्रजापति, उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनन्द प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, सुरेश प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, आदर्श प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!