Trending

Jaunpur News : ​राज्यमंत्री ने चौकियां धाम तक सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्य का किया शिलान्यास

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने धर्मार्थ योजना के अंतर्गत लखनऊ-माझी घाट मार्ग पर प्रसाद स्कूल से चौकियां माता धाम तक सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत पूजन करके शिलान्यास किया। इस सम्पर्क मार्ग की स्वीकृत लम्बाई लगभग 1630 मीटर (1.630 किमी) है तथा स्वीकृत लागत रूo 272.22 लाख है।शिलान्यास कार्यक्रम शुभारम्भ में वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात विद्वानों ने मंत्रोच्चार व पूजन करके मुख्य अतिथि से शिलान्यास कराया।
इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मां शीतला चौकियां धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां समीप के जनपद के साथ साथ पूरे प्रदेश और देश से दर्शनार्थी आते हैं और माता शीतला मां का पूजन करते हैं। इस मार्ग के बन जाने से माता रानी के भक्तों को सुविधा मिलेगी, यह सड़क मार्ग 7 मीटर चौड़ा बनेगा तथा जहां पानी लगेगा, वहां पर सीसी रोड। बिटवीन की रोड बनेगी और पटरी पर इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इस मार्ग की लम्बाई 1.630 किलोमीटर है जिसकी लागत 272.22 लाख रूपया है। यह कार्य कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।
इस अवसर पर डा. रामसूरत मौर्या, प्रदीप तिवारी, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, समाजसेवी अमरदेव श्रीमाली, बबलू माली, विकास कुमार, जेई पंकज यादव, महादेव यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!