Trending

Jaunpur News : ​आकाशीय बिजली से महिला की हुई मौत, दूसरी गम्भीर रूप से झुलसी

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडा खास गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे बैठी महिला की मौत हो गई तथा थोड़ी दूर पर बैठी दूसरी महिला झुलस गई। सूचना पर जफराबाद चौकी इंचार्ज राधेश्याम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। वहीं दूसरी महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे घर का निजी कार्य करने के बाद उक्त गांव की महिला अनुराधा गौड़ पत्नी दिलीप घर से थोड़ी दूर पर बैग में जामुन के पेड़ के नीचे बैठी थी। अचानक जोरदार बिजली गरज के साथ जामुन के पेड़ पर गिरी जिसकी वजह से अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी सावित्री देवी झुलस गई। गांव वालों ने बताया कि आकाशीय बिजली का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि बगल से गया 33 हजार वोल्ट का तार सांप की तरह चिंगारी के साथ लहरा रहा था। आकाशीय बिजली का प्रभाव इतना खतरनाक था कि जिस जामुन के पेड़ पर गिरा, उस पेड़ की डालियों के चिथड़े होकर 50 मीटर दूर तक जा गिरे। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तथा लेखपाल ने आपदा के अन्तर्गत मिलने वाले योजना के लाभ की औपचारिकता को पूरा किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!