Trending

Jaunpur News : ​मां अखड़ो देवी मन्दिर की कलश स्थापित, जुटीं तमाम हस्तियां

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित मां रेणुका देवी (अखंड देवी) मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ जहां पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित तमाम हस्तियों ने पूजन—अर्चन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि मां अखंड देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का काम समाजसेवी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पिछले दो वर्ष से चल रहा है। मंदिर के जीर्णोद्धार में गांव सहित अन्य लोग भी लगे हुये हैं। शुक्रवार को मंदिर के कलश स्थापना के लिये मुहूर्त था। मुहूर्त के हिसाब से कलश पूजा की गयी। कलश पूजा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद प्रसाद सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, बृजधारी शुक्ला, राजू चौहान, मुन्ना पाल, सुन्दरी सिंह, वीरेन्द्र सिंह, डा. बृजेश सिंह, प्रसिद्ध भोजपुरी देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने मंदिर के जीर्णोद्धार में लगे 20 शिल्पकारों को अंगवस्त्र, बर्तन आदि देकर सम्मानित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!