Jaunpur News : ​डीएम ने फरियादियों एवं वादकारियों को दिया सहजन का पौधा

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों और वादकारियों में सहजन के पौधे का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सहजन के पौधे के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि सहजन के पौधे में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, एन्टी बायोटिक, एन्टी डायबिटिक, एन्टी आक्सीडेन्ट के साथ ही कैल्सियम की मात्रा दूध से भी अधिक पायी जाती है, यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सहजन के पत्ते का सेवन काढ़े के रूप में और फली को सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इसके प्रयोग करने के लिये बढ़ावा देना है जिससे इस औषधीय पौधे के महत्ता को जन—जन तक पहुंचाया जा सके। इसके सेवन से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों में कुपोषण की समस्या नहीं होती है और गठिया रोग भी ठीक हो जाता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि सहजन का पौधा लगायें और इसका उपयोग भी करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से वृहद स्तर पर जनपद में  पौधरोपड़ किया गया है। सभी जनपदवासी भी एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाये। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शालिनी चौरसिया, वन दरोगा राजेन्द्र प्रसाद यादव, वन रक्षक अमन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post