Trending

Jaunpur News : ​अध्यापकों का वेतन अवरूद्ध, बीईओ एवं प्रधानाध्यापक से मांगा गया स्पष्टीकरण

टीम संचार सेतु
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर आधे दिन की छुट्टी लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। विभाग ने गायब होने वाले अध्यापकों का वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही बीईओ और प्रधानाध्यापक से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। सत्र 2024-25 में शिक्षकों द्वारा कार्य दिवस में आधे दिन आकस्मिक अवकाश लिए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के शिक्षक आधे दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर कार्य दिवस में स्कूल से गायब रहे। इनमें बुमकहां, सवायन, पिपरौल, वाल्मीकपुर समेत अन्य विद्यालय शिखर पर पाए गए। प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बीईओ से मामले में एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है। गायब होने वाले अध्यापकों का वेतन अवरुद्ध कर बीईओ और प्रधानाध्यापक से मामले में सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!