सुजानगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज अक्सर आरोपों की सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। वहीं एक बार फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुर्खियों में तब आया जब अस्पताल के डा. सुनील पांडेय को स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज का चिकित्सा अधिकारी बना दिया गया। बता दें कि पूर्व में डा. पांडेय के ऊपर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, गाली गलौज तथा मारपीट तक का भी आरोप लग चुका है। आए दिन डा. सुनील के चैम्बर में मरीजों का इसलिए हंगामा देखने को मिलता है, क्योंकि वह बाहर की दवा लिखते हैं। विशेष स्थान पर खून की जांच आदि के लिए जबरन भेजते हैं। यहां तक कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं परंतु मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। चैनपुर नगौली निवासी छोटे लाल गौड़ ने बताया कि हमें सांस फूलने की तकलीफ़ रहती है। बुधवार के दिन सीएचसी गया परंतु हमें ठीक ढंग से कोई भी डाक्टर ट्रीटमेंट नहीं दिया तथा ऑक्सीजन न होने की बात कहकर दूसरी जगह इलाज कराने की बात कहने लगे।
वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यदि दुबारा डा. सुनील पांडेय के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक के पद पर बाहर से कोई डाक्टर भेजेंगे। बाहर की दवा एवं जांच के लिए हमने 3 दिन पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिखित सूचना भेज दिया है। किसी प्रकार की कोई शिकायत ना आने पावे।
Post a Comment