केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील की चर्चित आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था प्रदेश के कई जिलों में बनवासी समुदाय के परिवारों से मिल उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक कर उनके बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में युद्ध स्तर पर करा रही है जिसमें अजीम प्रेम फाउंडेशन का संस्था को सहयोग प्राप्त है।
इसी कड़ी में संस्था की सहयोगी सविता निरंतर प्रयास कर बनवासी समुदाय के परिवारों से मिल उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।इस संबंध में जब सविता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बनवासी समुदाय के परिवारों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उनके बच्चों को साक्षर बनाकर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिये के लिए संस्था अभियान चला रहा है।इसके तहत बनवासी बस्तियों में पहुंच लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक कर शपथ दिलाकर सम्पूर्ण शैक्षणिक अभियान (हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे) के तहत बच्चों में कॉपी किताब पेंसिल बिस्कुट आदि वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा से ही मुसहर समाज का उत्थान होगा। बैंकों से लेकर सरकारी सुविधाओं को लेने के लिए साक्षर होना आवश्यक है। बनवासी समाज के विकास में अशिक्षा सबसे बड़ा बाधक है। अशिक्षित होना एक बीमारी के सामान है। समाज और राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास में शिक्षा महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षा से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, हम सभी को मुसहर समाज के लोगों को शिक्षा के महत्व को बताना चाहिए।Jaunpur News : बनवासी समाज के विकास में अशिक्षा सबसे बड़ा बाधक: सविता
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق