Jaunpur News : ​पत्रकार पर दर्ज मुकदमे की सीबीसीआईडी जांच हो

जौनपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला और जिलाध्यक्ष तामीर हसन पर दर्ज फर्जी मुकदमे की जाँच के लिए सीबीसीआईडी मांग उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी, सीबीसीआईडी को संबोधित ज्ञापन में परिषद ने कहा कि मीडियाकर्मी तामीर हसन अनियमितता का समाचार संकलन करने पर प्रभावशाली के इशारे पर फ़र्जी मुकदमा लाद दिया गया। पत्रकारों की आवाज़ को दबाने के लिए यह लोकतंत्र की हत्या है। परिषद ने सीबीसीआईडी से निष्पक्ष जांच करके दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, मंडल प्रभारी अमन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी शशिकान्त मौर्य, स्वतंत्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ इम्तियाज़ सिद्दीकी, संजय सिंह, इज़हार हुसैन, जिला महासचिव मनीष श्रीवास्तव, रियाजुल हक़, राहुल गुप्ता, अनवर हुसैन, जिला सचिव रवि केसरी, सुजीत वर्मा, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद हारून, अमित तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, मोहम्मद अल्ताफ, चंदन जायसवाल, विजय उपाध्याय, शैलेंद्र अग्रहरी, शशांक शेखर, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा, गंगेश निगम, कपिलदेव सिंह, हिमांशु विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल, सिकंदर भारती, शाहगंज तहसील अध्यक्ष चन्दन जायसवाल, शशांक शेखर, विजय उपाध्याय, शैलेन्द्र अग्रहरी, बदलापुर तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष विशाल गौतम, दीप नारायण उपाध्याय, राकेश शर्मा, सेराज अहमद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरशद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم