Trending

Jaunpur News : ​उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने की बैठक

टीम संचार सेतु

नहरों की सिल्ट सफाई की रिपोर्ट समिति को कराये गये उपलब्ध
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के अध्ययन भ्रमण के क्रम में डॉ0 जयपाल सिंह के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में सम्पन्न हुई। समिति द्वारा कुल 17 विभिन्न प्रश्नों पर वाराणसी मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों से जानकारियां ली गयीं तथा समुचित दिशा-निर्देश भी दिये।
जौनपुर में पीली नदी के जीर्णोद्धार के लिये जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की मुक्त कंठ प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को कहा। वहीं जिलाधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि जनपद में पीली नदी का जीर्णोद्वार जनसहभागिता के साथ युद्वस्तर पर किया जा रहा है जो विलुप्त होने के कगार पर थी। नदी के किनारे पर वृहद रूप से पौधरोपण भी किया जा रहा है। साथ ही एक प्राचीन मदिंर का भी जीर्णोद्वार किया जा रहा है।
समिति द्वारा पीडब्लूडी, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से सूचनाएं मांगी गई है जिसके क्रम में यह बैठक करायी जा रही है। समस्त अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगणों के पत्रों का शासन में उत्तर देने, उनके मोबाइल नम्बर सेव रखने, विभिन्न विभागों द्वारा योजना अन्तर्गत दी जाने वाली लाभों, लाभार्थियों आदि के सम्बन्ध में मांगी गयी जानकारी देने के निर्देश दिये गये।
समिति द्वारा विद्युत को आरएसएस, रिवैंप योजना, विद्युतीकरण लक्ष्य प्राप्ति, किसानों को सिंचाई में दिए जाने वाली सुविधाओं, आबकारी, राजस्व, लाइसेंस शुल्क वसूली की कार्यवाही, सिल्ट सफाई आदि के संबंध में विभागवार समीक्षा की गयी। सरकार द्वारा विद्युतीकरण का इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य क्या निर्धारित किया गया है, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति, किसानों को सिंचाई हेतु राजकीय नलकूपों के कनेक्शन दिये जाने आदि की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।
जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकाल/शिष्टाचार का पालन करने को निर्देशित किया गया। जनपद के सभी अधिकरियों के पास जनपद/मण्डल के जनप्रतिनिधियों एम०एल०ए०/एम०एल०सी० गणों के मोबाइल नंबर फीड होना चाहिए। विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा जनपदीय अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति वर्ष 2023-24/2024-25 की भी समीक्षा की गयी। पुलिस विभाग के अधिकारियों से मंडल के सभी जनपदों में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी।
समिति द्वारा जनपद में कितने सदस्य (एम०एल०ए०/एम०एल०सी०) द्वारा क्षेत्र विकास निधि के पत्र प्राप्त हुए तथा उन पत्रों पर अब तक क्या कार्यवाही की गयी की भी समीक्षा की गयी। सभापति ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि सभी मिलकर जनता की भलाई के लिए कार्य करें। सभी अधिकारी प्रोटोकॉल का पालन करें। जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद रखें। जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल अवश्य उठायें। संवादहीनता से ही विशेषाधिकार हनन की स्थिति उत्पन्न होती है। जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाये रखें।
समिति के सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, रमा निरंजन, आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह, प्रमुख सचिव विधान परिषद डॉ राजेश सिंह उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार, जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग समेत चारों जिले के पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!