Trending

Jaunpur News : ​सपा नेत्री उषा जायसवाल ने किया पीडीए तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के जोगियापुर में स्थित शिव गोपाल घाट पर पीडीए तीज महोत्सव का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्म, वर्ग, समुदाय आदि का सम्मान करती है। उसी कड़ी में सपा महिला शाखा ने तीज महोत्सव आयोजित करके भारतीय परम्परा को जीवंत किया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने जहां वहां लगे झूले का आनन्द लिया, वहीं कजरी गीत सहित सावन मास सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये तीज महोत्सव पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम आयोजक उषा जायसवाल ने मुख्य अतिथि श्री मौर्य को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजिका उषा जायसवाल ने उपस्थित समस्त सुहागिनों को तीज सामग्री दिया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव डा. सुमन यादव प्रबन्धक, पिंकी गुप्ता, सुशील यादव, शिल्पा जायसवाल, पूनम यादव, नम्रता सिंह, रेखा सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, उर्मिला यादव, पिंकी यादव, प्रीति जायसवाल, निशा निषाद, सोनी यादव सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी यादव ने किया। अन्त में उषा जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!