जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज जायसवाल एवं मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल की लगभग 75 वर्षीय माता जी का निधन हो गया। नगर के उर्दू बाजार स्थित उनके आवास पर हृदय गति रूक जाने से उन्होंने अन्तिम सांस ली। माता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गयीं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ हेतु मछलीशहर के सादिकगंज मोहल्ला में स्थित उनके आवास पर रखा गया। इसके बाद अन्तिम यात्रा वहां से निकली जो सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुये जौनपुर नगर के ओलन्दगंज पहुंची। इस दौरान उपस्थित तमाम लोगों ने अन्तिम दर्शन किया। उनका अन्तिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां तमाम राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, शुभचिन्तकों आदि ने नम आंखों से अन्तिम विदाई दिया।
Jaunpur News : भाजपा नेता एवं चेयरमैन की माता का हुआ निधन
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق