Jaunpur News : जिले में 122 दिन तक सत्संग करेंगे पंकज जी महराज

सिकरारा, जौनपुर। बाबा जयगुरुदेव महराज जी के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महराज अपनी शाकाहार, सदाचार, मद्य निषेध की वैचारिक यात्रा के साथ जिले में 122 दिन तक सत्संग करेंगे। रविवार को बढ़ौना (फतेहगंज) में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव ने बताया कि गुरु जी का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सत्संग जनपद में 24 जुलाई को बदलापुर के कुधुआ गांव के निकट डेहुणा गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु जी यह कार्यक्रम जिले के हर पंचायत स्तर पर होगा। इस यात्रा का यही उद्देश्य है कि लोगों को नशे से दूर रहने के साथ शाकाहारी बनाने के साथ एक अच्छे समाज की स्थापना करना है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि समाज में परिवर्तन के लिए वल्कल वस्त्र प्रतीक होता है। जब कोई संकल्प पूरा करने के लिए लोग वल्कल वस्त्र धारण करते हैं, वह तब तक धारण किये रहते हैं जब तक उनका संकल्प पूरा न हो जाय। महात्माओं को राजनीति से कोई मतलब नहीं रहता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, जिला मंत्री ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष डा. प्यारे लाल यादव, जिला प्रचार मंत्री डा. राम किशोर मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष लालमणि मौर्य, राजमणि यादव, बालेंदु मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post