Jaunpur News : बैंक ऑफ बड़ौदा की कलान शाखा में 118वां स्थापना दिवस मना

शाहगंज, जौनपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की कलान शाखा में शाखा प्रबंधक अंशुल जी की अध्यक्षता में बैंक का 118वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल मीरपुर प्रतापपुर में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही शाखा में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित हुईं जहां बैंक के बीसी व बीसी सखी तथा कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा और बैंक की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान अंशुल जी ने अपने संबोधन में बैंक की सेवाओं, विश्वसनीयता और ग्राहकों के विश्वास की सराहना किया। इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक अंशुल जी, सचिन उत्तम, दीपक तिवारी, शुभम जी के साथ बैंक बीसी अरुण, शत्रुघ्न सिंह, विनय वर्मा, रामतीरथ, धर्मेंद्र, मोहिनी, प्रमिला, आरती, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم