Trending

बयालसी पी जी कॉलेज में सूर्य नमस्कार योग मुद्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर। (जलालपुर), बयालसी महाविद्यालय जलालपुर जौनपुर में ग्यारहवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत सूर्य नमस्कार योग मुद्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पतंजलि योग पीठ के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री लालता प्रसाद प्रजापति उपस्थित थे। आपके निर्देशन में योग के विभिन्न आसनो, सूर्य नमस्कार का प्रर्दशन एवं अभ्यास किया गया। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं बयालसी क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक महोदय ने योग से होने वाले लाभों को क्रमवार बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ.प्रतिभा सिंह, डाॅ. संजय नारायण सिंह, डाॅ. अखिलेश चंद्र सेठ, डाॅ.आशुतोष पाण्डेय, डॉ.जितेन्द्र प्रसाद यादव, श्री प्रदीप यादव, श्रीकृष्ण सिंह, श्री सोमारू प्रजापति, डाॅ.जय सिंह, डाॅ. मिथलेश सिंह, डॉ.सीमा सिंह, डाॅ.राकेश कुमार गुप्ता, डाॅ.अजिताभ नारायण मिश्र, लिपिक श्री अजय कुमार सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, श्री विनय प्रताप सिंह, श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह श्री विनय कुमार शर्मा, श्री युधिश्ठिर कुमार, श्री बफाती अली, श्री शिवसहारे एवं महिमापुर के ग्राम प्रधान श्री श्रवण गुप्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.संजय नारायाण सिंह ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!