Trending

Jaunpur News : ​संघ परिवार ने ज्योत्सना भवन में किया योग

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा सभी विचार परिवार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन श्री ज्योत्सना भवन राम शाखा के हॉल में हुआ। प्रातः 5 बजे से योग शिक्षक मनोज पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का बड़े उत्साह से प्रारंभ हुआ। योग शिक्षिका स्वाति बहन ने प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग के बारीकी को जानकारी दिया तो रूपेश जी ने नाड़ी योग का अभ्यास कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति शाहगंज नगर कार्यवाहिका रीता जी, जिला कार्यवाहिका नीरज जी, नीलू जी, प्रियंका जी, सरोज जी, उमा जी, गीता जी, दीपांजलि जी, दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, अमृत जी, आदित्य जी, अर्पित जी, सुमित जी, संजय गुप्ता, राम पलट जी, संघ चालक दिलीप जी, रामजी, मुकेश जी जिला घोष प्रमुख, अजय जी मुख्य शिक्षक आदि उपस्थित रहे। प्रार्थना अवनीश जी ने कराया तो नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। सेवा प्रमुख राहुल जी ने प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में वैदेही सखी समिति, पतंजलि महिला समिति, राष्ट्र सेविका समिति, जेसीआई शाहगंज सिटी की तमाम माताएं—बहने उपस्थित रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!