Jaunpur News : ​प्रेक्षागृह में हुआ किसान दिवस का आयोजन

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसान दिवस पर पशुपालन, कृषि, विद्युत, उद्यान सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।
अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। किसानों को खेती के साथ मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले, क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे। गांवों में कैम्प आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाय।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आरके सिंह ने किसानों को मक्के की खेती में अच्छा उत्पादन, पतवार नष्ट करने के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा और धान की उन्नत और लाभदायक खेती कैसे करे इसके सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया। एफपीओ यमदग्निपुरम के सीईओ चंद्रसेन सिंह ने मक्का के उत्पादन करने से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए जनपद के किसानों की अधिक अधिक संख्या में खेती करने की अपील किया।
किसान युगल तिवारी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए किसानों को वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने हेतु सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा सहित तमाम अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم