Jaunpur News : ​राष्ट्रीय पक्षी को आवारा कुत्तों ने किया घायल

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एत्मातपुर गांव में बुधवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में मोर बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोर को कुत्तों से बचाया और उसे उपचार के लिए शाहगंज के डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के बाहर खेत की मेड़ पर एक सुंदर मोर घूम रहा था। तभी झुंड में घूम रहे आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मोर की चिल्लाहट सुनकर खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीण दौड़े और डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। मोर के पंखों में गहरे जख्म पाएं गए। गांव के रविन्द्र यादव ने घायल मोर को कपड़े में लपेटकर गांव लाया और खेतासराय निवासी अपने मित्र डॉ अमलेन्द्र गुप्ता से सलाह लेकर तत्काल शाहगंज डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के यहाँ ले गये जहां उन्होंने घायल मोर का बेहतर उपचार किया। जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर अब खतरे से बाहर है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم