Trending

Jaunpur News : ​अहिल्याबाई होल्कर से हम सभी को लेनी चाहिये प्रेरणा: डॉ. सन्दीप

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के तत्वावधान में शनिवार को सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापिका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन गुलाबी देवी बालिका इण्टर कॉलेज कन्हईपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता उदयराज सिंह, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द, भारत माता एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयुष गिरी द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। संस्था के संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई के संपूर्ण जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. उदयराज सिंह ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को संघर्ष त्याग व सनातन संस्कृति का पुनर संस्थापक एवं वीरांगना के रूप में महिला सशक्तिकरण के लिए इनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में साक्षी गिरी ने एक कविता का गान किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरी शाखा सचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतुल जायसवाल, पंकज सिंह, डा. अनिल सिंह, डॉ. राजेश, नित्यानंद पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अम्बरीष पाठक, महिला संयोजिका प्रियंका पांडेय, कंचन पांडेय, अंजू सिंह, जया सिंह, निशा गिरी, राहुल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!