Trending

Jaunpur News : ​शाही ईदगाह कमेटी ने ईद उल अजहा की नमाज को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी शोएब खान के नेतृत्व में शाही ईदगाह कमेटी का प्रतिनिधिमण्डल नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह से मुलाक़ात करते हुये समस्याओं से अवगत किया। साथ ही कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और मुख्य रास्ते में नाले के बगल वाली पटिया का निमार्ण कराया जाय और साफ सफाई व उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गयी।
उक्त बातों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और स्वयं कहा कि मैं अविलम्ब एक या दो दिनों के अंदर शाही ईदगाह का मुआयना करके सभी समस्याओं का निदान कर दूंगा और उम्मीद करता हूं कि ईद उल अज़हा का पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
उक्त अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष नेयाज़ ताहिर एडवोकेट, मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह, कानूनी सलाहकार व पूर्व शासकीय अधिवक्ता मेंहदी रज़ा एडवोकेट, ज़फर शोएब, शमीम अहमद एडवोकेट, मुमताज़ अहमद एडवोकेट अध्यक्ष शाही ईदगाह कमेटी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!